ईसीएल के सोनपुर बजारी क्षेत्र में चार खनन क्षेत्रों के लिए हिंदी कार्यशाला आयोजित

ईसीएल के सोनपुर बजारी क्षेत्र में चार खनन क्षेत्रों के लिए हिंदी कार्यशाला आयोजित

पांडेश्वर(अमन राय) : ईसीएल के चार खनन क्षेत्रों के लिए, राजभाषा (हिंदी) माह, 2023 के तत्त्वावधान में सोनपुर बजारी, पाण्डवेश्वर, केन्दा और कुनुस्तोड़िया क्षेत्रों के कर्मियों के लिए आज दिनांक 12.09.2023 को राजभाषा (हिंदी) कार्यशाला का आयोजन सोनपुर बजारी क्षेत्र में किया गया। इस अवसर पर सोनपुर बजारी क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री आनंद मोहन व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे। सीएमआरआई, दुर्गापुर के सूचना प्रौद्योगिकी के प्रमुख तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश प्रसाद बर्णवाल को संकाय सदस्य (फैकल्टी मेंबर) के रूप में सादर आमंत्रित किया गया था। डॉ. बर्णवाल के द्वारा राजभाषा (हिंदी) के प्रचार प्रसार में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। डॉ. बर्णवाल के द्वारा कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा (हिंदी) को प्रभावी प्रयोग में लाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकीय उपकरण के इस्तेमाल पर सरलता के साथ चारों क्षेत्रों के कर्मियों को जानकारी दी गयी, और उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री आनंद मोहन द्वारा अपने पिताश्री द्वारा लिखित कविता का पाठ किया गया जिससे उपस्थित समस्त जन अभिभूत हुए। सोनपुर बजारी क्षेत्र के राजभाषा नोडल अधिकारी श्री अभिषेक डूडवाल द्वारा क्षेत्रों में चल रहे राजभाषा (हिंदी) के प्रचार-प्रसार का ब्यौरा सभा के समक्ष रखा गया तथा साथ ही, भावी कार्यक्रमों से सभी को परिचित करवाया गया। सोनपुर बजारी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री अबीर मुखोपाध्याय ने अंत में धन्यवाद ज्ञापन दिया एवं सभी श्रोताओं को राजभाषा हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। सोनपुर बजारी क्षेत्र के अलावा इस कार्यशाला में कुनुस्तोड़िया, केंदा एवं पांडवेश्वर क्षेत्र के 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें सोनपुर बजारी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री अबीर मुखोपाध्याय, क्षेत्रीय खान सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार तथा अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित हुये।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0